फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khajuria Pachpeda Pradhan's powers seized, two secretaries suspended

Pilibhit News: खजुरिया पचपेड़ा प्रधान के अधिकार सीज, दो सचिव निलंबित

Sat, 08 Feb 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 08 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Khajuria Pachpeda Pradhan's powers seized, two secretaries suspended
पीलीभीत। अस्थायी गोशाला निर्माण में वित्तीय अनियमितता, नल रिबोर व अन्य विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग पर डीएम संजय कुमार सिंह ने बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुरिया पचपेड़ा के प्रधान राजेंद्र कुमार के अधिकार सीज कर दिए हैं। मौजूदा और तत्कालीन पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है। घोटाले की अंतिम जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन






बरखेड़ा ब्लॉक के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी सुरजीत सिंह, परशुराम, रामौतार व तुलसीराम आदि ने खजुरिया पचपेड़ा के विकास कार्यों में फर्जी कार्य दिखाकर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किए जाने की बात कही थी। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की टीम गठित कर जांच कराई।
विज्ञापन

टीम को जांच में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता मिली। प्रधान राजेंद्र कुमार, तत्कालीन सचिव केपी सिंह व मौजूदा सचिव पवन की ओर से मेसर्स प्रज्ञा सीमेंट स्टोर से दौलतपुर मार्ग बरखेड़ा से 1.41 लाख से अधिक रुपयों की फर्जी खरीद पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा ब्रिक फील्ड से 16 हजार रुपये के फर्जी बिल और इंडिया मार्क नलों के रिबोर व वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर धनराशि का दुरुपयोग पाया गया। गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने प्रधान राजेंद्र कुमार के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। तत्कालीन सचिव केपी सिंह और मौजूदा सचिव पवन पटेल को निलंबित किया गया है। मामले की अंतिम जांच के लिए परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed