{"_id":"67534d111355924cf102e5d7","slug":"kaurkhi-won-the-400m-race-and-samreen-won-the-600m-race-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-126829-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार सौ मीटर में कौरखी, छह सौ मीटर में समरीन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार सौ मीटर में कौरखी, छह सौ मीटर में समरीन ने मारी बाजी
विज्ञापन
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियो
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय 40वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन प्राथमिक स्तर की 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में बिलसंडा की कौरखी ने बाजी मारी। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में समरीन ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ केके सिंह ने किया। इस दौरान बीएसए अमित कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जूनियर हाई स्कूल संतोषपुरा के बच्चों के कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। 100 मीटर जूनियर स्तर की बालक और बालिका वर्ग की दौड़ को सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया।
जूनियर स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूरनपुर के ऋतिक प्रथम, रिछोला सबल के मुकेश द्वितीय, मरौरी के विकास तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में पूरनपुर के अनिकेत प्रथम, बरखेड़ा के पुष्पेंद्र द्वितीय, बरखेड़ा के ही एक दूसरे पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर स्तर की बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पूरनपुर की नंदिनी प्रथम, बीसलपुर की सिमरन द्वितीय, बरखेड़ा की अंजू तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में पूरनपुर की संध्या प्रथम, पूरनपुर की रूबी द्वितीय, बरखेड़ा की अंजू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्राइमरी बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अमरिया के समर प्रथम, ललौरी खेड़ा के समीर द्वितीय, बिलसंडा की विमलेश तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में पूरनपुर के केशव राणा प्रथम, मरौरी के शुभ मंगल द्वितीय, बरखेड़ा के अनुज कोली तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर प्राइमरी बालिका वर्ग दौड़ में अमरिया की मीनाक्षी प्रथम, बीसलपुर की अलसफा, द्वितीय की उपासना तृतीय स्थान पर रही। 50 मीटर प्राइमरी बालिका वर्ग की दौड़ में बिलसंडा की गोरी प्रथम, बीसलपुर की अमरिया की संध्या द्वितीय, बीसलपुर की अन्मत तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में पूरनपुर के संजीत प्रथम, बरखेड़ा के पुष्पेंद्र द्वितीय, बीसलपुर के सुरजीत तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग दौड़ में बिलसंडा की कौरखी प्रथम, पूरनपुर की सुनैना द्वितीय, बीसलपुर की अलसफा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में ललौरी खेड़ा की समरीन प्रथम, बिलसंडा की माला द्वितीय, बरखेड़ा की संध्या तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताएं सकुशल संपन्न कराने के लिए बीएस ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक प्रतियोगिता के समय खेल मैदान पर मौजूद रहने के निर्देश दिए। प्रतियोगिताओं की निर्णायक समिति में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक केके सिंह, फैजान अली, नरेंद्र मौर्य, सृष्टि जैसवार सहित सभी ब्लॉकों के व्यायाम शिक्षक व खेल अनुदेशक आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक राकेश पटेल, सचिन कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष मुकेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे।