फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kanvdion returned with Ganga's batch, is welcome

गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों के जत्थे, हुआ स्वागत

Fri, 24 Feb 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 24 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Kanvdion returned with Ganga's batch, is welcome
कांवड़िया
क्षेत्र की बंगाली कालोनियों से पखवाड़ा भर पूर्व गंगाजल लेने हरिद्वार गए कांवड़ियों के जत्थे शुक्रवार को वापस लौट आए। कांवड़ियों ने शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। क्षेत्र की नौजल्हा, महाराजपुर, गभिया सहराई, नगरिया खुर्दकलां, रमनगरा, मठइया लालपुर और पुरैना ताल्लुके महाराजपुर आदि से हर साल कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने हरिद्वार जाता है। इस बार भी क्षेत्र के सैकड़ों की तादाद में कांवड़ियों करीब पखवाड़ा भर पूर्व गंगाजल लेने हरिद्वार रवाना हुए थे। इधर हरिद्वार गए कांवड़िये शुक्रवार सुबह वापस लौट आए। नगरिया कट पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सभी कांवड़ियों का जुलूस की शक्ल में रमनगरा लाया गया। यहां कांवड़ियों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजा अर्चना की। मालूम हो कि परंपरा के मुताबिक कांवड़िये के हरिद्वार जाने के दौरान घर की महिलाएं हर दिन शाम को घर के बाहर पानी डालकर मार्ग को पवित्र करती हैं। यह कार्य तब तक जारी रहता है जब तक घर से गया कांवड़िया वापस नहीं लौट आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed