फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kamal and Nancy triumphed in the 100-meter race.

Pilibhit News: 100 मीटर दौड़ में कमल और नैंसी ने मारी बाजी

Sun, 20 Sep 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kamal and Nancy triumphed in the 100-meter race.
दौड़ लगातीं छात्राएं। स्रोत ​शिक्षक - फोटो : 1
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल पहनाकर बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

अमरिया। अमरिया ब्लॉक के संकुल बारातबोझ की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज में आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। 100 मीटर दौड़ में कमल किशोर और नैंसी ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज के अजय प्रथम और मोहम्मद राशिद द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सुस्वार के कमल किशोर ने प्रथम और दलेलगंज के अरमान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अरमान प्रथम और बारिश अली द्वितीय रहे। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज की जैनुल एंड पार्टी विजेता रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सुस्वार की कल्पना प्रथम और दलेलगंज की रिफा द्वितीय रहीं। 100 और 200 मीटर दौड़ में सुस्वार की नैंसी ने प्रथम व पूजा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यूपीएस नगरिया के रितेश कुमार प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज के राहुल राठौर द्वितीय रहे। 200 मीटर में दलेलगंज के निकिल प्रथम और बारातबोझ के उवैश द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में दलेलगंज के सुशील प्रथम और श्याम द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ में दलेलगंज के जैनुल और आब्दीन प्रथम, जबकि शिव द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज की राहुल राठौर एंड पार्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय पंसोली की फिजा प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज की उपासना द्वितीय रहीं।

प्रतियोगिताएं संकुल शिक्षक संगीता वर्मा और छत्रपाल आर्य की देखरेख में कराई गईं। वरिष्ठ शिक्षक छत्रपाल आर्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में केके सागर, केके रजक, छत्रपाल आर्य, राजेश कुमार, सुशील कुमार, आशीष अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed