{"_id":"5e9c91008ebc3e78ab70b9a2","slug":"kalabajari-pilibhit-news-bly4031945114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक दाम पर चना और दाल बेचते तीन व्यापारी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक दाम पर चना और दाल बेचते तीन व्यापारी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रशासन की ओर से किराना सामान के दाम तय करने के बाद भी व्यापारी ग्राहकों को लूटने से बाज नहीं आ रहे हैं। अधिक दाम पर सामान बेचा जा रहा है। पूर्ति और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन दुकानों पर गड़बड़ी पकड़ी गई। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
लॉकडाउन के बीच अधिकतर दुकानों पर कालाबाजारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से सब्जी और किराना सामान के दाम तय किए जा चुके हैं। इसके बावजूद निर्धारित से अधिक दाम पर उन्हें बेचा जा रहा है। कई मामले पहले भी पुलिस-प्रशासन पकड़ चुका है। रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह, अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने टीम के साथ शहर में छापे मारे। मैसर्स फेयर डील मार्ट पर टीम पहुंची। यहां व्यापारी सतीश चंद्र द्वारा 65 रुपये किलो वाला चना 70 रुपये में बेचा जा रहा था। पक्का बिल भी नहीं दे रहे थे। इसके बाद टीम महिला थाने के पास मनी सेवर नामक प्रतिष्ठान पर गई। यहां भी अधिक दाम ग्राहक से लिए जा रहे थे। व्यापारी बिहारी लाल 100 रुपये किलो वाली अरहर की दाल 110 रुपये, जबकि 100 रुपये वाली मूंग की दाल 115 रुपये की बेचते मिले। इसके बाद टीम सीटूसी नामक प्रतिष्ठान पर पहुंची। व्यापारी अंशुल अग्रवाल के यहां भी अरहर की दाल पर 15 रुपये और मूंग की दाल पर 30 रुपये अधिक लिए जा रहे थे। तीनों दुकानों में अधिक दाम लेने के बाद भी पक्का बिल नहीं दिया जा रहा था। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि तीनों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई कराई गई है।