फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Just a formality in the name of filling potholes

Pilibhit News: गड्ढे पाटने के नाम पर महज खानापूर्ति

Sun, 06 Oct 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Just a formality in the name of filling potholes
शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाले मार्ग पर भरे गए गड्ढे।संवाद
पीलीभीत। सड़कों के गड्ढे पाटने के मुख्यमंत्री के आदेश के नाम पर नगर पंचायत महज रस्म अदायगी कर रहा है। रामलीला मार्ग पर गड्ढे भरने के नाम पर मिट्टी और ईंट का रोड़ा डालकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक दशा में 15 दिनों के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के दो दिन बाद भी उपाधि कॉलेज चौराहा से रामलीला मैदान होते हुए असम हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पर काम नहीं हो सका था। इस सड़क पर रेलवे क्राॅसिंग के पार गड्ढों के अलावा कुछ नहीं था।
विज्ञापन

बारिश के बाद सड़क की स्थिति और दयनीय हो गई थी। बारिश का पानी भर जाने से गड्ढे तालाब बन गए हो। ऐसे में बड़े वाहन तो किसी तरह से पास हो जा रहे थे लेकिन छोटे वाहन चालकों के सामने समस्या बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले नगर पंचायत की ओर से सड़क केे गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी के ढेर लगा दिए गए। इसके बाद गड्ढों में ईंट के रोड़े के साथ ही मिट्टी को डाल कर रस्म अदायगी की गई। मिट्टी के साथ डाला गया रोड़ा अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दिक्कत पैदा कर रहा है। ऐसे में समस्या अब भी जस की तस है।
-


मंडी जाने के लिए आसान है यह मार्ग
मंडी में सब्जी लेने और अन्य काम के लिए लोग रामलीला मार्ग से ही जाते हैं। यह रास्ता काफी आसान हैं और दूरी भी कम है। इसके साथ ही ई-रिक्शा चालक भी कम दूरी के लिए असम हाईवे के लिए इसी मार्ग से जाते हैं।

-


भेजा गया है प्रस्ताव
रेलवे क्रॉसिंग से असम हाईवे तक खस्ताहाल हुई सड़क को बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से करीब दो माह पहले प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। ऐसे में यदि जल्द ही इस पर निर्णय नहीं हो सका तो चीनी मिलों के सीजन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।


-
सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल गड्ढा भरवाने का काम किया जा रहा है। रोड़ा डालने के बाद पक्का काम किया जाएगा।
- अजीज अहमद, ईओ नगर पंचायत नौगवां पकड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed