{"_id":"69710b25d048c1cb230e37e5","slug":"jungle-safari-a-hit-motorboat-safari-a-flop-in-ptr-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-152289-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीटीआर में जंगल सफारी हिट, मोटरबोट सफारी फ्लॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीटीआर में जंगल सफारी हिट, मोटरबोट सफारी फ्लॉप
Wed, 21 Jan 2026 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
चूका बीच स्थित शारदा डैम में मोटरबोट की सैर करते सैलानी। फाइल फोटो
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच में मोटरबोट सफारी से सैलानियों का रुझान कम दिख रहा है। जहां एक नवंबर से 15 जनवरी तक 10 हजार से अधिक सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया, वहीं शारदा डैम में संचालित मोटरबोट सफारी को बेहद कम पसंद किया गया। दो माह से अधिक समय बीतने के बावजूद मोटरबोट से सैर करने वाले सैलानियों की संख्या महज 100 तक सिमट कर रह गई है, इससे वन निगम की चिंता बढ़ गई है।
देशभर में मिनी गोवा के रूप में पहचान बना चुके पीलीभीत टाइगर रिजर्व का चूका बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अनूठे ठहराव विकल्पों के लिए मशहूर है। यहां बनी थारू, बैंबो और ट्री हट पर्यटकों को खासा आकर्षित करती हैं। इसके अलावा चूका बीच के किनारे शारदा डैम में लहराता पानी सैलानियों को सुकून भरा अनुभव देता है।
सैलानियों की सुविधा के लिए वन निगम की ओर से शारदा डैम में दो मोटरबोट संचालित की जा रही हैं। एक मोटरबोट सफारी में एक से छह व्यक्ति तक सैर कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। खास बात यह है कि यदि एक ही सैलानी सफारी करता है, तब भी उसे पूरे पांच हजार रुपये अदा करने होते हैं।
विज्ञापन
मोटरबोट से तीन किलोमीटर तक करीब एक घंटे तक सैर कराई जाती है। माना जा रहा है कि रेट अधिक होने की वजह से मोटरबोट सफारी सैलानियों को कम भा रही है। पिछले सत्र में इन्हीं दिनों के दौरान 160 से अधिक सैलानियों ने मोटरबोट सफारी की थी। इस गिरावट को लेकर वन निगम के अधिकारी सर्द मौसम को वजह बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ठंड के मौसम में पानी पर सफारी करने से सैलानी कतराते हैं, इसके चलते मोटरबोट की मांग कम रहती है। हालांकि कुछ जानकार का कहना है कि अधिक शुल्क और सीमित सुविधा भी वजह हो सकती है। वन निगम के चूका इंचार्ज पुलकित कुमार ने बताया कि सत्र की शुरुआत से लेकर 15 जनवरी तक करीब 100 सैलानियों ने मोटरबोट की सैर की है। संख्या पिछले सत्र की अपेक्षा कम रही है।
-- -- -