फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JE trapped in corruption in jail, no departmental action taken

भ्रष्टाचार में फंसा जेई जेल में, नहीं हुई विभागीय कार्रवाई

Wed, 09 Feb 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
JE trapped in corruption in jail, no departmental action taken
पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग के जेई मुकेश कुमार के सरकारी आवास से 41 लाख के मामले में भले ही रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया हो, मगर विभाग की ओर से अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय अधिकारी उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास ही आवासीय कॉलोनी बनी हुई है। इसी कॉलोनी में जेई मुकेश कुमार का आवास है। शनिवार किसी ने निर्वाचन में नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए बनाए गए सचल दल तक शिकायत भेज दी। कहा गया था कि जेई के आवास पर चुनाव के लिए भारी मात्रा में पैसा भेजा जा रहा है। सचल दल के प्रभारी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को दे रात पुलिस के साथ छापा मारकर 41 लाख रुपये बरामद किए थे। रुपये बरामद होने के बाद जेई से जवाब मांगा गया, मगर उसने संतुष्ट जवाब नहीं दिया। छानबीन के बाद मामले में प्रभारी ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेई को बरेली के एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया था। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। इसकी रिपोर्ट पीडल्यूडी के अधिकारियों ने रविवार को मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को भेजी थी। जेई के अधिकार उसी समय सीज कर दिए गए थे। मगर विभागीय कार्रवाई को लेकर अफसर शांत हो गए। चार दिन बाद भी जेई के निलंबन को लेकर उच्चधिकारी निर्देश देने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

जेई के बारे में रिपोर्ट रविवार को उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी। विभागीय कार्रवाई के लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - उदित नरायण, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed