{"_id":"66da0c4c3a2ca404500ccf46","slug":"items-stolen-from-a-religious-place-idol-taken-and-thrown-in-a-canal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122052-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धार्मिक स्थल से सामान चोरी, मूर्ति उठाकर नहर में फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धार्मिक स्थल से सामान चोरी, मूर्ति उठाकर नहर में फेंकी
विज्ञापन
जांच को पहुंची पुलिस के साथ में व्यापारी नेता।स्रोत:पुलिस
पूरनपुर। धार्मिक स्थल से चोरों ने सामान चोरी कर श्रीराधा-कृष्ण की मूर्ति को उठाकर पास में स्थित नहर में फेंक दिया। सूचना पुलिस को दी गई है।
घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह धार्मिक स्थल पहुंचने पर धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले राजेश कुमार उर्फ राजेश गिरि को हुई। मोहल्ला बमनपुरी निवासी राजेश गिरि ने बताया कि पांच साल पहले कलीनगर रोड पर गांव खाता के समीप धार्मिक स्थल बनाया था। धार्मिक स्थल (मढ़ी) में श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा रखी थी।
सोमवार रात चोरों ने मढ़ी से गैस सिलिंडर, कुर्सी, चावल, खाने का रखा तेल चोरी कर लिया। मूर्ति को उठाकर समीप स्थित नहर में फेंक दिया। धार्मिक स्थल पर शाम को पहुंचे प्रांतीय व्यापारी नेता विजयपाल विक्की को उन्होंने घटना की जानकारी दी। व्यापारी नेता ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी पर शाम सात बजे दरोगा के नेतृत्व में पुलिस टीम को भेजा गया है।