फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   irrigation department in action

हरकत में आया सिंचाई विभाग, शारदा नदी पर बाढ़ नियंत्रण काम शुरू

Sat, 16 May 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
irrigation department in action
माधोटांडा। शारदा नदी पर हर साल बरसात में आने वाली बाढ़ एवं भू कटान कटान से होने वाली तबाही को लेकर आखिर सिंचाई विभाग की नींद खुल गई। बरसात से पहले बाढ़ नियंत्रण काम कराने के प्रति विभाग गंभीर हो गया। शारदा सागर डैम के सामने नदी के दाहिने किनारे पर बाढ़ नियंत्रण काम शुरू करा दिए गए। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने नदी से रेत निकालने के लिए मठ पंप पहुंचा दिया और बोरी में भरने के लिए नदी से रेत निकलवानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शारदा सागर डैम 22 किलोमीटर लंबा है। डैम बनाते समय नदी के दाहिने किनारे पर तटबंध बनाकर भीतरी हिस्से में भू कटान रोकने के लिए पत्थर की ठोकरें बनाइ गईं थीं। मगर, देखरेख के अभाव में ठोकरों के तार के जाल गल गए। इससे डैम के सामने बना जाल ठोकर नंबर नाइन सी के पास बह गया था। इससे कई कॉलोनियों का आबादी क्षेत्र और हजारों एकड़ कृषि भूमि नदी से हुए कटान में चली गई थी। पांच वर्षों से अब तक हर साल सिंचाई विभाग इस इलाके में बरसात से पहले बाढ़ नियंत्रण के अस्थाई इंतजाम करता है। डैम के सामने नगरिया खुर्द कला में बनी ठोकर नंबर 9-ए और 9-बी से लेकर ढकिया तालुके महाराजपुर में ठोकर संख्या 7 के पास तक 5 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से एक प्रोजेक्ट मंजूर किया गया था। बाढ़ खंड से इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुए। अमर उजाला ने बाढ़ नियंत्रण के काम न होने से मानसूनी बरसात में बाढ़ आने का मामला प्रमुखता से उठाया तो सिंचाई विभाग की नींद खुली। इसके बाद सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड ने इस मामले में तेजी दिखाई। बाढ़ नियंत्रण योजना स्थल पर बोरों में रेत भरने के लिए नदी पर पंप पहुंचा दिया। अब नदी से रेत निकालकर उन्हें बोरों में भरने का काम शुरू कर दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण काम शुरू होने से शारदा सागर तलहटी में बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बरसात से पहले होंगे ये काम
सिंचाई विभाग के अभियंताओं के अनुसार पत्थर की ठोकरें क्षतिग्रस्त होने के बाद नदी के भीतरी हिस्से के उस भाग में पानी के लेवल तक बोरों में रेत भरकर प्लेटफार्म बनेगा। उसके ऊपर तार का जाल बनाकर उसमें पत्थर भरने के बाद ठोकर की नोज को मजबूत किया जाएगा। प्रथम चरण में सिंचाई विभाग ने शुक्रवार से बाढ़ नियंत्रण के कामों का प्रारंभ कर दिया। बाढ़ नियंत्रण के काम समय से पूरे होने से आने वाली बरसात में जनता को फायदा मिलेगा। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी बाढ़ नियंत्रण के काम शुरू कराए गए हैं। नौजलहा नंबर दो में बने मजबूत बंधे का क्षतिग्रस्त हिस्सा भी सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा डैम के सामने आबादी क्षेत्र और डैम को बाढ़ और भूकटान से बचाने के लिए बाढ़ नियंत्रण के काम शुरू कराए जा रहे हैं। काम पूरी गुणवत्ता से कराया जाएगा। एक अभियंता की मौके पर ड्यूटी रहेगी। -ध्रुव नारायण शुक्ला, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed