{"_id":"68667be45e143d6ea50d7cd3","slug":"investigation-of-development-works-conducted-by-secretary-started-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138986-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सचिव के कराए विकास कार्याें की जांच हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सचिव के कराए विकास कार्याें की जांच हुई शुरू
विज्ञापन
बीसलपुर। सचिव की ओर से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्याें की जांच शुरू हो गई है। डीएम की ओर से गठित टीम ने ग्राम पंचायत में पहुंचकर विकास कार्याें की हकीकत परखी। शिकायतकर्ताओं से भी बात की।
बीसलपुर ब्लॉक के गांव रसियाखानपुर के कुछ ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि प्रधान व सचिव ने गांव में कराए गए विकास कार्याें के नाम पर जमकर गोलमाल किया। ग्राम पंचायत में अभिलेखों के अनुसार कुल 35 निर्माण कार्य दर्शाए गए। इन कार्याें में कुछ निर्माण ऐसे है, जो सिर्फ कागजों पर ही हुए।
मामले में डीएम ने जांच टीम गठित कर आख्या मांगी। बृहस्पतिवार को जांच टीम में शामिल जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत पहुंचकर निर्माण कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही शिकायतकर्ताओं से भी बात की। डीडीओ संजय कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर जांच शुरू कर दी गई है।