फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inter and high school examinations started under strict surveillance

Pilibhit News: कड़ी निगरानी में शुरू हुईं इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा

Fri, 23 Feb 2024 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Inter and high school examinations started under strict surveillance
छात्र मोहित कुमार ।
यूपी बोर्ड : सघन तलाशी के बाद दिया गया छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपटीं। कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। नकलविहीन परीक्षा कराए जाने के लिए अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया।



हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। पहले दिन परीक्षार्थी सुबह 7:30 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे। गेट पर लगी सूची में रोल नंबर, कक्ष संख्या देखी और लाइन में खड़े हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शिक्षकों की टीम ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। तलाशी के बाद उनको प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह से दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी निर्धारित समय से करीब एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में हिंदी और हाईस्कूल में वाणिज्य का पेपर कराया गया। तलाशी के बाद छात्रों ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। हाईस्कूल व इंटर दोनों में हिंदी विषय का पेपर शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। पहले दिन कहीं से भी कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 76 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ छात्रों ने छोड़ी परीक्षा: न्यूरिया। राजकीय इंटर कॉलेज मे पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 385 में से 343 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 42 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 215 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 8 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। एके इंटर कॉलेज में पहली पाली में 278 में 247 ने पेपर दिया। दूसरी पाली में 469 में से 438 ने परीक्षा दी।



सचल दल ने ली परीक्षार्थियों की तलाशी : बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के सभी 23 केंद्रों पर बृहस्पतिवार से बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। एसडीएम महीपाल सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर समय पर परीक्षा शुरू हो गई थी। सचल दल ने सभी परीक्षार्थियों की तलाशी ली। संदिग्ध परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों के भीतर भी तलाशी ली गई।


-
आसान थे सवाल, अच्छा हुआ पेपर

पहले दिन हिंदी का पेपर काफी अच्छा रहा। पेपर सरल था और अच्छे अंक मिलेंगे।
- प्रिया, हाईस्कूल
--



पेपर आने से पहले डर था कि कहीं कठिन न हो। पेपर देखा तो काफी सरल था। तैयारी भी ठीक प्रकार से की थी।
- नैंसी कुमारी, हाईस्कूल



-
पेपर काफी सरल था। प्रश्नों का उत्तर देने में कोई दिक्कत नहीं हुई। काफी अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
- प्रभाकर मौर्य, हाईस्कूल

-
पेपर कठिन आने की उम्मीद थी। तैयारी भी ठीक थी। पेपर काफी सरल आया और पूरा हल भी किया है।
- मोहित कुमार, हाईस्कूल
-
हाईस्कूल के 1323 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
हाईस्कूल में पहले दिन हिंदी के पेपर में 1323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिसमें 921 छात्र और 402 छात्राएं शामिल हैं। जबकि दोपहर दो बजे से पांच बजे तक द्वितीय पाली में इंटर के परीक्षार्थियों का हिंदी और हाईस्कूल में वाणिज्य का पेपर कराया गया। जिसमें 18277 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 17543 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 684 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इनमें 221 बालिका और 463 बालक अनुपस्थित रहे।

छात्र मोहित कुमार ।

छात्र मोहित कुमार ।

छात्र मोहित कुमार ।

छात्र मोहित कुमार ।

छात्र मोहित कुमार ।

छात्र मोहित कुमार ।

छात्र मोहित कुमार ।

छात्र मोहित कुमार ।

छात्र मोहित कुमार ।

छात्र मोहित कुमार ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed