{"_id":"66aa7192108ead89f00e6995","slug":"instructions-for-action-against-garbage-burning-heroes-and-sanitation-workers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120326-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कूड़ा जलाने वाले नायकों और सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कूड़ा जलाने वाले नायकों और सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिला स्तरीय उद्योग एवं वाणिज्य बंधु की समिति की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदन पत्रों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या का निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कूड़ा जलाने वाले नायकों और सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
बुधवार को देरशाम हुई बैठक में समीक्षा के दौरान श्रम प्रवर्तन विभाग में तीन , प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 31, राजस्व में 41, खाद्य सुरक्षा में एक, कृषि विभाग में पांच, रजिस्ट्रार चिट फंड में दो, विद्युत परिषद में दो और अग्निशमन विभाग एक आवेदन पत्र लंबित पाया गया। बैठक के दौरान रायल किंगडम के प्रतिनिधि ने बताया कि पीलीभीत से माधोटांडा रोड जर्जर स्थिति में है।
इसके लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि मार्ग पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एवी मौरी कंपनी के प्रतिनिधि ने भी विभिन्न समस्याएं बताईं। प्रभारी डीएफओ की ओर से अवगत कराया गया कि काफी जलभराव है। पानी कम होने पर मगरमच्छों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की गई। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि शासन की ओर से इस वर्ष अप्रेंटिस का एक हजार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष अब तक 32 प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप के लिए विभिन्न कंपनियों में रखा जा चुका है। प्रत्येक माह की 21 तारीख को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है शीघ्र ही लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।