{"_id":"623e20b13dc8753ab2639629","slug":"industries-will-install-pilibhit-news-bly479328873","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी मझोला चीनी मिल को चालू कराएंगे, इंडस्ट्री लाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ी मझोला चीनी मिल को चालू कराएंगे, इंडस्ट्री लाएंगे
विज्ञापन
पीलीभीत। संजय सिंह गंगवार (राज्यमंत्री)
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। राज्य सरकार में राज्यमंत्री बने संजय सिंह गंगवार ने कहा कि जिले का विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। मझोला चीनी मिल को फिर से चालू कराएंगे। इंडस्ट्री लगवाकर लोगों को रोजगार दिलाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए संस्थान खुलवाने के साथ कोचिंग के लिए होने वाले पलायन को भी रोकने का प्रयास होगा।
अमर उजाला से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत में टाइगर रिजर्व और चूका बीच में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उनको देखते हुए राज्य सरकार क्या कर सकती है? इस पर आकलन विशेषज्ञ टीम को लाकर कराएंगे। पर्यटन विभाग के साथ प्रशासन का समन्वय कराने के साथ पर्यटन को नया आयाम दिया जाएगा। जिले के विकास को नया आयाम देने की कोशिश होगी। उन्होंने बताया कि भरा पचपेड़ा में सार्वजनिक भूमि पर 1400 करोड़ रुपये लागत के खमीर प्लांट का काम समय से पूरा कराएंगे। यहां की सार्वजनिक जमीन पर दूसरे उद्योग भी लगवाएंगे।
बेटा और भाई बनकर करूंगा जनता की सेवा: राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा- मेरा सपना जनता की सेवा करना है। बेटा और भाई बनकर ही सेवा करूंगा। लोगों के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं। मेरे जीवन का लक्ष्य जनता की सेवा ही है।
विज्ञापन
इन मुद्दों पर काम करेंगे
मझोला में चीनी मिल को चालू कराएंगे
जिले का औद्योगिक विकास कराएंगे
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के लिए पैरवी करेंगे
मेडिकल कॉलेज का निर्माण समय सीमा में पूरा कराएंगे
भरा पचपेड़ा में 1400 करोड़ के खमीर प्लांट का काम पूरा कराएंगे