फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Industrial Development Commissioner saw the ongoing work in the yeast factory.

Pilibhit News: औद्योगिक विकास आयुक्त ने खमीर फैक्टरी में चल रहे कार्यों को देखा

Tue, 30 Apr 2024 09:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Industrial Development Commissioner saw the ongoing work in the yeast factory.
भरापचपेड़ा में औधोगिक हब के निरीक्षण के दौरान जानकारी करते अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त मन
औद्योगिक हब का निरीक्षण किया, यूपीसीडा के जिम्मेदारों से ली कई जानकारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने भरा पचपेड़ा में निर्माणाधीन खमीर फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली तो इसके साथ ही औद्योगिक हब के लिए चयनित भूमि पर होने वाले कार्यों के बारे में भी पूछा।
निरीक्षण के दौरान उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के जिम्मेदारों ने बताया कि जनपद के भरा पचपेड़ा में 1200 एकड़ भूमि अधिगृहीत की गई है। इसमें 951 एकड़ भूमि पर काम चल रहा है। उद्योग के लिए भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी में से 250 एकड़ भूमि वर्ष 2021 में ऐबी मौरी कंपनी को उपलब्ध कराई है। यह कंपनी लंदन की है।
विज्ञापन

उक्त कंपनी खमीर का उत्पादन करेगी, जोकि देश एवं विदेश में भेजा जाएगा। इस दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से बताया गया कि सन 2025 में पूर्ण रूप से उत्पादन प्रारंभ कर दिया जाएगा। कंपनी एबी मौरी की ओर से लगभग डेढ़ हजार करोड़ का निवेश जनपद में किया जाएगा। फैक्टरी में लगभग क्षेत्र के पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। निमार्णधीन फैक्टरी परिसर में अपर मुख्य सचिव की ओर से पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही यूपीसीडा की ओर से बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 300 करोड़ की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उद्यमियों की सुविधा के लिए एक ही स्थान पर पक्की सड़क, नालियां, फायर स्टेशन, पुलिस प्रशासनिक भवन, इंट्री गेट के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयुक्त ने इसके बाद टांडा विजैसी स्थित मैंगो डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दूध, दही एवं घी के मूल्य की जानकारी ली। साथ ही वहां मौजूद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी। उपयुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया औद्योगिक हब में अभी काफी काम होने शेष हैं। विद्युत उपकेंद्र, फायर स्टेशन, सड़क सहित अन्य कार्यों को होना है। यूपीसीडा के रीजनल मैनेजर ने एक साल में काम पूरा कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed