{"_id":"63b9d92af0920a5e5e4ccdfd","slug":"indefinite-sit-in-demonstrations-started-in-puranpur-as-well-pilibhit-news-bly509405832","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना भुगतान न होने के विरोध में शुरू हुआ बेमियादी धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना भुगतान न होने के विरोध में शुरू हुआ बेमियादी धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल गेट पर धरना देकर प्रदर्शन करते किसान मजूदर संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरनपुर चीनी मिल गेट पर भी बेमियादी धरना-प्रदर्शन शनिवार से शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने समस्याओं का समाधान होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया था। ज्ञापन में बगैर मूल्य निर्धारण के गन्ने खरीद न करने, गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, ब्याज सहित गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, पूरनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़वाने, सामान्य प्रजाति के गन्ने की खरीद शीघ्र शुरू कराने की मांग की थी।
शनिवार को संगठन के के युवा तहसील अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि संगठन के मुखिया वीएम सिंह जब पूरनपुर के विधायक थे, तब चार घंटे में गन्ना मूल्य भुगतान हुआ करता था। अब महीनों भुगतान नहीं हो रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद गन्ना मूल्य पर ब्याज नहीं दिया जा रहा है। गन्ना मूल्य घोषित किए बगैर गन्ने की खरीद की जा रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौारान गुरप्रीत सिंह, गुरनाम सिंह, हाजी रियाजतनूर खां, रामअवतार, सुनील पांडेय, तलविंदर सिंह आदि शामिल थे।