{"_id":"65c53e1afd505bd7190f04f6","slug":"indefinite-protest-continues-on-27th-day-mandal-mahapanchayat-will-be-held-on-15th-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111785-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बेमियादी धरना प्रदर्शन 27 वें दिन भी जारी, 15 को होगी मंडलीय महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बेमियादी धरना प्रदर्शन 27 वें दिन भी जारी, 15 को होगी मंडलीय महापंचायत
विज्ञापन
पूरनपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
पूरनपुर। रेलवे के अंडरपास रास्तों में जलभराव, विरोध पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में रेलवे स्टेशन परिसर में भाकियू (अराजनीतिक) का चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 27वें दिन भी जारी रहा। 15 फरवरी को धरना स्थल पर भाकियू की मंडलीय महापंचायत होगी।
धरनास्थल पर बृहस्पतिवार को हुई सभा में भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि समस्याओं को लेकर रेलवे के अफसरों के अलावा अन्य उच्च अफसरों को ज्ञापन भेजा जा चुका है। मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब 15 फरवरी को धरनास्थल पर मंडलीय महापंचायत होगी। जिसमें मंडल भर के भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अंडरपास में जलभराव से खराब हुए कृषि यंत्र और ट्रैक्टरों के साथ पहुंचने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समस्याओं का समाधान न होने पर 15 फरवरी को रेलवे पटरी पर बैठकर धरना प्रदर्शन होगा और असम हाईवे पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
संचालन भाकियू के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने किया। जीत सिंह, बलजीत सिंह, बालकराम, मुनीष कुमार, रंजीत सिंह, गुरमंगद सिंह, सुमन देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।