{"_id":"66db3335a1e0a9e0bc07add3","slug":"indefinite-gradual-hunger-strike-begins-in-khirkia-bargadia-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122076-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खिरकिया बरगदिया में बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खिरकिया बरगदिया में बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव खिरकिया बरगदिया में अनशन पर बैठे लोग।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ और कटान से हुए नुकसान का सर्वे न होने के विरोध में गांव खिरकिया बरगदिया में शुक्रवार से बेमियादी क्रमिक प्रदर्शन फिर शुरू हो गया। समस्याओं का समाधान होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने का एलान किया गया। पीड़ितों ने समस्याओं को लेकर विधायक को संबोधित पत्र उनके आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र को सौंपा।
शारदा नदी ने क्षेत्र में इस बार भी तबाही मचाई। गांव चंदिया हजारा के समीप तटबंध बनने और नदी का चेनेलाइजेशन होने से गांव चंदिया हजारा के आसपास इस बार राहत रही, लेकिन नदी ने इसके अलावा कई गांवों में जमकर तबाही मचाई। गांव खिरकिया बरगदिया मेंं हुए भूकटान में कई किसानों की फसलें नदी में समा गईं।
ध्रुव कॉलोनी के समीप बाढ़ आने और कटान होने पर कॉलोनी के लोग दो दिन तक दूसरे गांव में खुले आसमान के नीचे रहे। समस्या के विरोध में गांव खिरकिया बरगदिया में पांच दिन तक धरना प्रदर्शन हुआ। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने काला दिवस मनाया। शुक्रवार को दोबारा गांव में बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
अनशन पर गांव निवासी वासुदेव, कुबेर, बुधई, जसवीर सिंह, गुरदेव सिंह, कुलदीप सिंह, हरिश्चंद्र, हरनरायन, राजन यादव, धर्मेंद्र, बसंत बैठे। उनके समर्थन में कई अन्य लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रोजाना 11 लोग क्रमिक अनशन पर जबकि उनके समर्थन में अन्य लोग बैठेंगे।
बता दें कि ग्रामीण बाढ़, कटान से हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने, गांव खिरकिया बरगदिया के लोगों को दूसरी पंचायत ढक्का चाट में बसाने, बाढ़, कटान से बचाव को गांव चंदिया हजारा के समीप बने 1500 मीटर के तटबंध के आगे और तटबंध बनाने की मांग कर रहे है। इधर शुक्रवार को भी राजस्व विभाग की टीम सर्वे के लिए नहीं पहुंची। पूरे दिन गांव के कई लोग टीम आने का इंतजार करते रहे।
००००००
शिविर में 217 लोगों का परीक्षण कर दी गई दवाई
पूरनपुर। गांव खिरकिया बरगदिया में बाढ़ का पानी भरा रहने से कई लोग बुखार, जुकाम आदि की चपेट में आ गए। शुक्रवार को गांव में चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें 217 मरीजों का परीक्षण कर दवाई बांटी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी आलमगीर ने बताया कि जांच में किसी में मलेरिया, डेंगू के लक्षण नहीं मिले। टीम में चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर शामिल रहे। संवाद