फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Including fever geezer two The death of several vulnerable

बुखार से वृद्धा सहित दो की मौत, कई चपेट में

Mon, 31 Aug 2015 11:46 PM IST
Gungchai
Gungchai Updated Mon, 31 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा में बुखार से पीड़ित वृद्धा सहित दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग बुखार की चपेट में है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव न पहुंचने का आरोप लगाते हुए सेहत महकमे के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामऔतार के नौ वर्षीय पुत्र दीपक, फूलचंद की 60 वर्षीय पत्नी कटोरी देवी की बुखार से मौत हो गई। रामऔतार ने बताया कि उसके पुत्र को पांच दिन पहले बुखार ने चपेट में लिया था। रविवार को सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला मुख्यालय पर एक प्राइवेट अस्पताल में पुत्र को भर्ती कराया  जहां इलाज के दौरान दीपक की सोमवार को सुबह करीब तीन बजे मौत हो गई।

विज्ञापन

गांव की कटोरी देवी को भी तीन दिन से बुखार आ रहा था। उनका इलाज गांव में एक झोलाछाप से कराया जा रहा था। कटोरी देवी ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया। गांव में मृतक दीपक का 15 वर्षीय भाई नीरज, गांव निवासी 18 वर्षीय लाल बहादुर,  नन्हें लाल की 15 वर्षीय पुत्री विट्टो देवी, कृष्णपाल, पुनीत का 15 वर्षीय पुत्र अनमोल आदि बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से गांव में दो मौतें और कई लोगों के बीमार होने के विरोध में गांव के लोगों ने एक स्थान पर एकत्र होकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं आई है। प्रदर्शन करने वालों में रामखिलावन, अजय सिंह, पुत्तूलाल, छोटे लाल, वीरेंद्र, नन्हें लाल, कृपानंद, राजीव, मेवाराम, मुव्नीश आदि थे।

गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा में बुखार से दो लोगों की मौत की सूचना मोबाइल पर एक ग्रामीण ने दी। गांव में मंगलवार को टीम भेजी जाएगी।
- डॉ. मोहम्मद असलम, एमओआईसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed