{"_id":"56f54be84f1c1b4072f14d5a","slug":"if-you-do-not-pay-the-teachers-pale-holly","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर शिक्षकों की होली रही फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर शिक्षकों की होली रही फीकी
ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- तीस तक वेतन भुगतान खातों में न पहुंचने पर ब्लाक अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा देने की दी चेतावनी
वेतन भुगतान न होने से ब्लाक के तमाम शिक्षकों की होली फीकी रही। इससे शिक्षकों में रोष है। शिक्षक नेता रामाधार पांडेय ने लेखा विभाग के कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रोष जताया है। साथ ही तीस मार्च तक सभी शिक्षकों को वेतन भुगतान न होने पर पद से त्याग पत्र देने की चेतावनी दी है।
शिक्षक नेता रामाधार पांडेय ने बताया कि करीब आठ माह पहले 72 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। इनमें करीब तीन सौ शिक्षकों की तैनाती ब्लाक क्षेत्र में हुई। प्रशिक्षण काल में शुरू का तो उक्त शिक्षकों को मानदेय भुगतान किया गया। इसके बाद दो माह का मानदेय और छह माह का वेतन अब तक भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि होली पर उक्त शिक्षकों को भी वेतन का भुगतान हो। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से तो सभी शिक्षकों के साथ उक्त शिक्षकों का इनपुट आदि लेखा विभाग को भेजा गया, लेकिन लेखा विभाग ने खाता नंबर सही न होना आदि आपत्ति लगा दी। इससे उक्त शिक्षकों का वेतन उनके खातों में नहीं पहुंचा और शिक्षकों की होली फीकी रही। उन्होंने कुछ अफसरों पर शिक्षकों का बेवजह उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्य प्रणाली सुधारने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उक्त शिक्षकों को अगर तीस मार्च तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ। तब वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अधिकांश शिक्षकों का वेतन उनके खाते में पहुंच गया है। कुछ शिक्षकों का वेतन आपत्ति आदि को लेकर उनके खातों में नहीं पहुंचा है। शीघ्र ही सभी शिक्षकों के खातों में उनका वेतन पहुंच जाएगा।