{"_id":"654fbcebd9e591f34c0d8de7","slug":"if-reply-is-not-received-within-a-week-mining-department-will-take-action-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-7476-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक हफ्ते में नहीं मिला जवाब तो खनन विभाग करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक हफ्ते में नहीं मिला जवाब तो खनन विभाग करेगा कार्रवाई
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना रॉयल्टी जमा किए ही जिले के तीन भट्ठा संचालकों ने खनन कर ईंट पथाई शुरू कर दीं थीं। जानकारी पर काम को रुकवाकर ई नोटिस जारी किया गया था। दस दिन बाद भी संचालकों ने न तो जवाब दिया और न ही शुल्क जमा किया। अब डीएम के निर्देश पर तीनों को डाक से नोटिस जारी कर सात दिन का वक्त दिया गया है।
पहली अक्तूबर से भट्ठों पर ईंट पथाई का काम शुरू हो जाता है। इसके लिए खनन विभाग में रॉयल्टी जमा करनी होती है। शुल्क जमा होने के बाद ही मिट्टी की खोदाई और पथाई का काम शुरू होता है। खनन अधिकारी की ओर से जब दस दिन पहले सूचना पर चेकिंग की गई तो देखा कि मझोला भिंडारा के छाबड़ा ब्रिक फिल्ड, शेरपुर कलां के वारसी बिक्र फिल्ड ल्ड और बीसलपुर गांव गोवल पतिपुरा में रजा बिक्र फिल्ड पर पथाई शुरू कर दी गई थी। इसमें च्तो रजा के यहां 55 हजार कच्ची ईंट की पथाई हो चुकी थी। शेरपुर में मिट्टी का खनन कर ढेर लगा दिया गया था। इस पर काम को रोककर सभी को मोबाइल पर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी होने के बाद भी किसी ने शुल्क जमा नहीं किया और न ही जवाब ही दिया। ऐसे में अब डीएम के आदेश पर तीनों को डाक से नोटिस जारी किया गया है। खनन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया सात दिन के भीतर जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी।