फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband along with his girlfriend killed his wife in Pilibhit

प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की हत्या: 50 साल के पति ने अपने हाथों से घोंटा गला, फिर शव को खेत में फेंका

Sun, 24 Sep 2023 01:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 01:09 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में 50 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पत्नी के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। वारदात के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Husband along with his girlfriend killed his wife in Pilibhit
मृतका के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों में बाधक बनने पर गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा निवासी जशोदा देवी की उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या कर दी।  शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


जशोदा देवी का मायका शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में है। उनके भाई रामपाल की ओर से मृतका के पति पुत्तूलाल और उसकी प्रेमिका माया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, एएसपी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: उमेश की हत्या के बाद मैंने असद की भगाने में की थी मदद, मॉल से आते थे अशरफ के लिए बिस्किट, आतिन का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को हत्या की सूचना पुलिस को दी गई थी। गांव आलमपुर निवासी रामपाल ने बताया कि उसकी बहन जशोदा देवी (45) की शादी घुंघचाई थाने के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी पुत्तूलाल (50) से 25 साल पहले हुई थी। आरोप है कि पुत्तूलाल के संबंध गांव की महिला से हो गए। 

गला दबाकर की पत्नी की हत्या 

जशोदा पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। इसे लेकर पुत्तूलाल अक्सर जशोदा की पिटाई करता था। आरोप है कि शुक्रवार को पुत्तूलाल ने अपनी प्रेमिका माया की मदद से जशोदा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना के बाद दोनों गांव से भाग गए। 

शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने खेत में जशोदा का शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। उन्होंने मृतका के मायके में सूचना दी। मृतका का भाई रामपाल मौके पर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। एएसपी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी की। 

ये भी पढ़ें- शोहदों का डर: बरेली में छेड़खानी की घटना के बाद कई छात्राएं नहीं पहुंचीं कॉलेज, नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी

घुंघचाई थाने के इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि रामपाल की ओर से पुत्तूलाल और गांव निवासी सुरेश की पत्नी माया देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed