Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10,470 incorrect names recorded in the Sadar assembly constituency's electoral roll will be corrected.

Pilibhit News: सदर विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज 10,470 गलत नाम होंगे दुरुस्त

Sun, 01 Nov 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
10,470 incorrect names recorded in the Sadar assembly constituency's electoral roll will be corrected.
पीलीभीत। पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सामने आईं 10,470 नाम की गड़बड़ी को अब नियमानुसार दुरुस्त कराया जाएगा। खास बात यह है कि इन प्रविष्टियों में संशोधन मतदाताओं से फार्म-8 प्राप्त किए बिना ही कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि में सुधार के लिए संबंधित मतदाता को स्वयं फार्म-8 भरकर देना अनिवार्य होगा। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 12 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के आधार पर इन त्रुटियों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची की त्रुटियों के सुधार और आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। बैठक में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अमित पाठक, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 127-पीलीभीत की निर्वाचक नामावली में निरंतर पुनरीक्षण अवधि के दौरान कुल 10,470 प्रविष्टियां त्रुटिपूर्ण तरीके से दर्ज की गईं। इन प्रविष्टियों में संशोधन के लिए संबंधित मतदाताओं से भौतिक रूप से फार्म-8 प्राप्त नहीं किए गए थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 12 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत 11 दिसंबर तक मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनकी जांच के बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 28 दिसंबर तक अंतिम निर्णय लेंगे। इसके बाद चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed