Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khushboo topped the MBBS examination.

Pilibhit News: खुशबू ने एमबीबीएस परीक्षा में किया टॉप

Sun, 01 Nov 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Khushboo topped the MBBS examination.
ख़ुशबू चौधरी- प्रथम स्थान
पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस 2025 बैच के विद्यार्थियों ने प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। घोषित परिणाम में खुशबू चौधरी ने 73.22 प्रतिशत अंक हासिल कर महाविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। मिमांसा त्यागी दूसरे और प्रियांशा भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहीं। दिव्या मिश्रा 653 अंक (72.56 प्रतिशत) हासिल कर चौथे स्थान पर रहीं। खास बात यह है कि इन स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया। वहीं, एनाटॉमी विषय में छह विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल कर महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

एनाटॉमी विषय में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गौरी ने 77.33 प्रतिशत अंक हासिल कर विषय में पहला स्थान प्राप्त किया। दिव्या, निष्ठा और ममता 76.67 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। वंश ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा और भक्ति ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इन सभी छह विद्यार्थियों ने विषय में डिस्टिंक्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ ही संकाय सदस्यों के समर्पित शिक्षण और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने भी इसे महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल बताया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed