फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl students did not reach college after the molestation incident in Bareilly

शोहदों का डर: बरेली में छेड़खानी की घटना के बाद कई छात्राएं नहीं पहुंचीं कॉलेज, नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी

Sun, 24 Sep 2023 10:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 10:07 AM IST
सार

छात्राओं ने बताया कि कॉलेज आने वाले रास्ते पर जगह-जगह शोहदों का जमावड़ा रहता है। वे फब्तियां कसते हैं। कोई छात्रा इसका विरोध करती है तो वे अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं।

विज्ञापन
girl students did not reach college after the molestation incident in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के दुनका में कॉलेज गेट पर छात्रा से छेड़खानी के बाद शनिवार को शोहदों के आतंक से डरीं ज्यादातर छात्राएं कॉलेज नहीं पहुंचीं। पंजीकृत 512 में से 180 छात्राएं ही उपस्थित रहीं। पीड़ित छात्रा के गांव की 27 में से 20 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


जो छात्राएं कॉलेज पहुंचीं, वह भी डरी हुई दिखीं। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज आने वाले रास्ते पर जगह-जगह शोहदों का जमावड़ा रहता है। वे फब्तियां कसते हैं। कोई छात्रा इसका विरोध करती है तो वे अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। घटना के बाद शनिवार को पुलिस और विद्यालय प्रबंधन भरोसा बहाल करने में जुटे रहे। कॉलेज के बाहर दो महिला सिपाहियों की तैनाती की गई। वह दो बजे तक कॉलेज के बाहर तैनात रहीं।

विज्ञापन

शिक्षकों ने छात्राओं को किया प्रेरित 

शिक्षकों ने छात्राओं से डरने के बजाय इस तरह के मामलों में शिकायत करने के लिए प्रेरित किया ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके। पीड़ित छात्रा के गांव की रहने वाली छात्राओं ने बताया कि आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस वजह से वह डरी हुई हैं। डर के चलते ही वह कॉलेज नहीं गईं।

सीओ मीरगंज हर्ष मोदी ने कहा कि कॉलेज के पास महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। शाही थाने के प्रभारी निरीक्षक को स्कूल जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। अराजक तत्वों की वजह से किसी छात्रा की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed