{"_id":"6801581c5e58c8b8790911c6","slug":"how-did-the-bag-reach-the-tigers-mouth-in-ptr-responsibility-will-be-decided-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134302-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीटीआर में बाघ के मुंह में कैसे पहुंचा बैग, तय होगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीटीआर में बाघ के मुंह में कैसे पहुंचा बैग, तय होगी जिम्मेदारी
Fri, 18 Apr 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
पीटीआर के जंगल सफारी मार्ग पर मुंह में बैग दबाकर जाता बाघ। वायरल फोटो
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के मुंह में बैग दबे होने का फोटो वायरल होने के बाद पीटीआर प्रशासन सकते में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ के निर्देश पर महोफ रेंजर ने जिप्सी चालक और गाइडों की आपात बैठक बुलाई। स्थिति स्पष्ट कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था। इसमें एक बाघ अपने मुंह में बैग दबाकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जंगल सफारी के दौरान मार्ग पर किसी सैलानी द्वारा बैग फेंकने की बात सामने आई। फोटो वायरल होने के बाद पीटीआर में वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए।
मामले को डीएफओ मनीष सिंह ने गंभीरता से लेते हुए महोफ रेंजर सहेंद्र यादव को जरूरी निर्देश दिए। किस स्तर पर लापरवाही बरती गई, इसका पता लगाने के लिए गाइड और चालकों की आपात बैठक बुलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जिस चालक और गाइड की लापरवाही सामने आएगी। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसको लेकर सभी चालक और गाइडों की बैठक लेकर निर्देश दिए जाएंगे।