{"_id":"60ccdc058ebc3e2dae2ca23d","slug":"help-pilibhit-news-bly4502545111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों को खो चुके सात परिवारों को दी मदद, 80 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों को खो चुके सात परिवारों को दी मदद, 80 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपते सांसद वरुण गांधी।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सांसद वरुण गांधी पीलीभीत आए। सुबह दस बजे उन्होंने गांधी स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां कोरोना काल में हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया। कोरोना काल में अपनों को खो चुके सात लोगों को आर्थिक मदद के तौर पर 51-51 हजार के चेक दिए गए। ये जहानाबाद, बिथरा, दियूनी बहादुरगंज, माला कॉलोनी, उदयपुर खुर्द गांवों के थे। साथ ही अस्सी करोड़ से बनने वाली सड़कों का भी शिलान्यास किया।
सांसद ने कहा कि पिछले दो वर्ष देश के लिए बड़ी मुश्किल के रहे। तमाम लोगों की जान चली गई। कई लोगों का जीवन यापन का साधन ही खत्म हो गया। छोटे काश्तकार, कारोबारी और मजदूरी पेशा लोगों पर मुश्किल रही। अब कई ऐसे परिवारों का पता लगा जो अपनों को खो चुके हैं तो दु:ख हुआ। पीड़ित परिवारों के बच्चों की शिक्षा और भरण पोषण अपने पास से करने की ठानी है। इस मौके पर डीएम पुलकित खरे, एसपी किरीट कुमार, सिट मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, प्रदीप मिश्रा, रेखा परिहार, एमआर मलिक आदि मौजूद थे।
इन सड़कों का किया शिलान्यास और उद्घाटन
सांसद वरुण गांधी ने 80 करोड़ की लागत की सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। यह सभी प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत कराई गई थीं। 76 करोड़ की लागत से बनने वाली 17 सड़कों अमरिया से तुमड़िया होते हुए सिरसा गांव, डयूनी डैम बिजती, मझोला बिजती सितारगंज रोड, नूरपुर से चांद दांडी होते हुए पुरनापुर, नवादा महेश से ईंटारोड़ा, पूरनपुर खटीमा रोड से बूंदी भूड़, खजुरिया से वमनपुरी, टिकरी माफी से पुरैनिया, बड़े गांव मुडिया से पसगवां, कासिमपुर से उल्लिका, पीलीभीत पूरनपुर रोड से जारकल्लिया आदि हैं। स्टेशन चौराहे से बरहा रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाली सड़क का भी उद्घाटन किया गया। कलीनगर पहुंचकर तहसील निर्माण को भूमि पूजन में शामिल हुए।
विज्ञापन
पूरनपुर रोडवेज बस स्टैंड का किया शुभारंभ
पूरनपुर। साढ़े पांच साल में बनकर तैयार हुए रोडवेज बस स्टैंड का सांसद वरुण गांधी ने उद्घाटन किया। हरी झंडी दिखाकर रोडवेज बस को रवाना किया। असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण जनवरी 2016 में शुरू किया गया था। निर्माण 536.6 लाख की लागत से कराया गया। इस मौके पर विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, आशुतोष दीक्षित, मिलाप सिंह, कौशल बाजपेई, यादविंदर पाल सिंह आदि मौजूद थे। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि जल्द कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। धीरे-धीरे सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त होगी। नए रूटों पर बसों का संचालन भी कराया जाएगा।