{"_id":"6011b3358ebc3e08b04aa52a","slug":"health-pilibhit-news-bly435124489","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव को आई महिला के परिवार से स्वास्थ्यकर्मी ने लिए 500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव को आई महिला के परिवार से स्वास्थ्यकर्मी ने लिए 500 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी ने लिए पांच सौ रुपये
पीड़ित की शिकायत पर एमओआईसी ने जांच के बाद रिपोर्ट सीएमओ को भेजी
पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी ले गया था पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। प्रसव के लिए सीएचसी पहुंची महिला से एक के परिवार वालों से स्वास्थ्य कर्मी ने सुविधा शुल्क के नाम पर पांच रुपये लिए। इसकी जानकारी मिलने पर एमओआईसी ने पीड़ित और आरोपी कर्मचारी के बयान लिए। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।
दियोरियाकला क्षेत्र के पैंतबोझी गांव निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रेखा देवी को मंगलवार दोपहर अचानक प्रसव पीड़ा हुई। वह परिजन की मदद से पत्नी को बरखेड़ा सीएचसी ले गए। आरोप है कि सीएचसी में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क मांगना शुरू कर दिया। उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो स्वास्थ्य कर्मी मरीज को अस्पताल से ले जाने को कहने लगा। मजबूरन सर्वेश को 500 रुपये देने पड़े। इसके बाद रेखा का इलाज शुरू किया गया। मंगलवार देर रात प्रसव हुआ। पीड़ित सर्वेश ने कर्मचारी के खिलाफ शिकायत एमओआईसी से की। उन्होंने मामले की जांच करने के बाद आख्या सीएमओ को भेजी है। एमओआईसी डॉ. एस के सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बात की गई है। रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेजी है।