{"_id":"5ec017468ebc3e9087286086","slug":"health-pilibhit-news-bly4059797102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिलीं 170 पीपीई किट, थानों में भिजवाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मिलीं 170 पीपीई किट, थानों में भिजवाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के बीच ड्यूटी कर रही पुलिस कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए 170 पीपीई किट मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग से किट मिलने के बाद एसपी ने जनपद के समस्त 14 थानों में 10-10 किट मुहैया करा दी हैं, जबकि 30 पीपीई किट पुलिस लाइन में रखी गई हैं।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इसके अलावा कोरोना संदिग्ध से जुड़ी सूचनाएं भी पुलिस को मिलती हैं तो वहां भी मौके पर पहुंचना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संग पुलिस भी पहुंचती और संदिग्धों को पकड़ने के लिए कई बार नजदीक जाकर उन्हें छूना भी पड़ता है। ऐसे में पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने का भी खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए पुलिस को भी पीपीई किट मुहैया कराई गई हैं। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से पुलिस को 170 पीपीई किट मिली हैं। किट थानों में भिजवा दी गई हैं। कोरोना संक्रमितों से जुड़े मामलों की पड़ताल के वक्त मौके पर पुलिसकर्मी इनका उपयोग कर सकेंगे। संवाद