फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hapur incident angers advocates, demands for action raised

Pilibhit News: हापुड की घटना से अधिवक्ताओं में उबाल, कार्रवाई की उठाई मांग

Wed, 30 Aug 2023 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hapur incident angers advocates, demands for action raised
पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता । संवाद
पीलीभीत। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में बुधवार को पीलीभीत के वकीलों का गुस्सा फूट गया। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य भी नहीं किया। वकीलों ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग के आह्वान पर बुधवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आकस्मिक बैठक बुलाई गईं। इसमें अधिवक्ताओं ने शासन-प्रसासन पर सवाल उठाते हुए कहा प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटनाएं घट रहीं हैं जो शर्मनाक हैं। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाद में राष्ट्रपति, राज्यपाल और डीजीपी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि हापुड़ के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीओ आदि को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। साथ ही दोषी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा और सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पूरनपुर में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
पूरनपुर। वकीलों ने हापुड़ में वकीलों के साथ अभद्रता और लाठीचार्ज के विरोध में जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में हापुड़ की घटना की निंदा कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, हापुड़ डीएम और एसपी का स्थानांतरण कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने, घायल वकीलों को आर्थिक सहायता मुहैय्या कराने की मांग की। प्रदर्शन में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, संजय विश्वास, संजय पांडेय, शेखर वाजपेई, युनस खां, आलोक शर्मा, सत्यनरायण मिश्रा आदि वकील थे।

00
अमरिया में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमरिया।बुधवार को तहसील अमरिया के अधिवक्ताओं ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए वार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुन्दर लाल के नेतृत्व में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को एक ज्ञापन दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में पुलिस के खिलाफ कार्रवाई व घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता हबीब खां, इलयास खां, तनवीर अंसारी, निरंजन पाल, बसीम मलिक, नदीम मलिक, हसनैन मलिक, तस्लीम हुसैन, छत्रपाल, अनिल कुमार, एम मदार, निजामुद्दीन, धर्मवीर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता । संवाद

पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता । संवाद

पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता । संवाद

पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed