फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Half the city faced power cuts, tripping made consumers cry

Pilibhit News: आधे शहर ने झेली कटौती की मार ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को रुलाया

Mon, 14 Jul 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 14 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Half the city faced power cuts, tripping made consumers cry
पीलीभीत। निरंजनकुंज फीडर पर पिछले दो दिनों से आ रही तकनीकी समस्या से रविवार को दो घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भी अन्य मोहल्लों में फेस व अन्य फाल्ट से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के निरंजनकुंज फीडर पर शनिवार को दिन और रात के बाद रविवार को भी बिजली कटौती से लोग परेशान हुए। सुबह करीब साढ़े पांच बजे तकनीकी खराबी के चलते दो घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंची टीम ने आठ बजे के बाद आपूर्ति सुचारु की। इसके अलावा नकटादाना फीडर पर कटौती का खेल जारी रहा।
विज्ञापन

शहर की गणपति पुरम कॉलोनी में सुबह 7:30 बजे 11 हजार केवीए का तार टूट गया। इससे यहां आपूर्ति बाधित रही। एकता नगर, अवध नगर कॉलोनी में भी पांच बजे से आठ बजे के बाद तक आपूर्ति बाधित रही। सुबह 9:30 बजे विशाल टॉकीज के पास खंभे में फाॅल्ट हाेने के कारण यहां आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10:15 बजे अशोक कॉलोनी के बाहर 11 केवीए का जंपर खराब होने से करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। सवा ग्यारह बजे विशाल टॉकीज पर 11 केवीए का जंपर टूटने से यहां आधा घंटा आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। दोपहर 12:30 बजे पुरानी तहसील की तरफ मरम्मत कार्य के चलते करीब डेढ़ घंटा आपूर्ति बाधित रही।

बल्लभ नगर कॉलोनी में बंच केबल डालने का काम हुआ। इससे यहां के उपभोक्ताओं को पांच बजे आपूर्ति मिल सकी। मोहल्ला मोहतसिम खां में काम के चलते यहां भी दो घंटा आपूर्ति बाधित रही। दोपहर 3:40 बजे अशोक कॉलोनी, अवध नगर, अग्रवाल सभा की ओर मरम्मत कार्य के चलते फीडर बंद रहने से यहां बिजली नहीं मिल सकी। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते निरंजनकुंज फीडर पर आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा छिटपुट फाल्ट से कुछ मोहल्लोंं में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed