फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   inspector arrested red handed taking bribe of Rs 20 thousand in Pilibhit

Pilibhit News: अमरिया थाने का दरोगा 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित

Tue, 26 Dec 2023 11:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 26 Dec 2023 11:30 AM IST
सार

अमरिया थाने के दरोगा ने दुष्कर्म के एक मुकदमे में नाम निकालने के लिए आरोपी से 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। जानकारी पर होने एंटी करप्शन बरेली की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
inspector arrested red handed taking bribe of Rs 20 thousand in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया थाने में तैनात दरोगा महेंद्र यादव को सोमवार शाम को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। टीम दरोगा को पकड़कर सीधे सुनगढ़ी थाने ले आई। उसके खिलाफ थाना सुनगढ़ी में मुकदमा दर्ज कराया गया। दरोगा के गिरफ्तार होने के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


एंटी करप्शन बरेली की टीम सोमवार शाम करीब चार बजे अमरिया पहुंची। टीम ने अमरिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र यादव को उनके किराये के कमरे से पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के एक मुकदमे में नाम निकालने के लिए दरोगा 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता एंटी करप्शन की टीम ने घर से निकलते ही दरोगा को गाड़ी में बैठाया और सीधे सुनगढ़ी थाने ले आई।

विज्ञापन

बंद कमरे में हुई पूछताछ 
दरोगा के गिरफ्तार होने की भनक लगते ही अमरिया थाने में खलबली मच गई। जब तक अमरिया थाने की पुलिस दरोगा के आवास पर पहुंची, तब तक टीम उन्हें लेकर जा चुकी थी। देर रात तक एंटी करप्शन की टीम सुनगढ़ी थाने में लिखापढ़ी करती रही। दरोगा के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत तहरीर दी गई है। दरोगा को इंस्पेक्टर के कक्ष में बंद रखा गया। वहां किसी को आने जाने नहीं दिया गया।

सुनगढ़ी इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि एंटी करप्शन के दरोगा की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, एसपी अतुल शर्मा का कहना है कि दरोगा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश कर दिए हैं। उधर, एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed