फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GRP has a waist on the safety of pilgrims

तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को जीआरपी ने कसी कमर

Thu, 16 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 16 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
देश के कोने-कोने से आने वाले पूर्णागिरि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस कमर कस चुका है। सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी आ चुका है। वहीं बीसलपुर में अस्थाई जीआरपी चौकी भी स्थापित की जा चुकी है। रेलवे जंक्शन से बरेली, मैलानी, शाहजहांपुर आदि के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। होली के बाद ट्रेनों के माध्यम से बड़ी तादाद में तीर्थयात्री पूर्णागिरि धाम जाने वाले यहां पहुंचना शुरू हो जाते है। इस बार भी तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय जीआरपी फोर्स के अलावा अतिरिक्त फोर्स भी आ चुका है। अतिरिक्त फोर्स के जवानों के हाथ रेलवे स्टेशन व कुछ को बीसलपुर, पूरनपुर, सेंथल आदि स्टेशन पर तैनात किया गया है। इसके अलावा ट्रेनों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्क्वायड भी तैनात किए गए हैं। इस संबंध में एसओ जीआरपी एके शर्मा ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को स्थानीय फोर्स के अलावा अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। अतिरिक्त फोर्स में तीन एसआई, तीन हेडकांस्टेबल व 20 कांस्टेबल शामिल है। इन सभी की विभिन्न प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाई जा चुकी है। बीसलपुर। पूर्णागिरि मेले को लेकर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की अस्थाई चौकी स्थापित की गई है। स्टेशन अधीक्षक वीएस सिन्हा ने बताया कि पूर्णागिरि मेला शुरू होते ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की तादाद काफी बढ़ गई है। विभाग ने इन यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन के प्रतीक्षालय में जीआरपी की अस्थाई चौकी बुधवार को खोल दी है। इस चौकी पर एक दरोगा व पांच सिपाहियों की नियुक्ति की गई है। दरोगा व सिपाहियों ने चौकी पर पहुंचकर ज्वाइन कर लिया। स्टेशन अधीक्षक ने यह भी बताया कि पूर्णागिरि मेले तक अस्थाई चौकी कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed