{"_id":"6a7770bdb430e0b13908436a","slug":"groups-set-out-to-collect-ganga-water-from-three-locations-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-166166-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन स्थानों से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए जत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन स्थानों से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए जत्थे
Sat, 08 Aug 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
ग्राम करोड़ के श्री गौरीशंकर मन्दिर से क़ाबड़ियों के जत्थे को भगबा झंडा दिखाकर रबाना करते विधायकब
बीसलपुर/ बरखेड़ा। गांव नौगवां नबीनगर से 50 कांवड़ियों का जत्था शनिवार को गंगाजल लाने के लिए कछला घाट रवाना हो गया। इससे पहले कांवड़ियों ने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी हरसेवा दास और मनोज कुमार ने कांवड़ियों को विदाई दी। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव करोड़ से शिवभक्तों का एक बड़ा जत्था कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ।
यात्रा के शुभारंभ से पहले गांव के श्री गौरीशंकर मंदिर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना और आरती की गई। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर कांवड़ियों के इस जत्थे को रवाना किया। जत्थे में महंत विपिन शुक्ला की अगुवाई में 100 से अधिक मोटरसाइकिल सवार कांवड़िये उत्साह के साथ शामिल हुए। उधर, ग्राम अधकटा स्थित मामधपुर मढ़ी शिव मंदिर से सातवीं पैदल कांवड़ यात्रा कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुई। महंत पंडित शिवकुमार की अगुवाई में शिवभक्तों का जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में लगभग 70 शिव भक्त शामिल हैं। यात्रा में कपूरी महंत डॉ. बाबूराम, रामसरन, संतोष, अनिल कांत सक्सेना, रवि कुमार, सुनील, प्रदीप कुमार रहे। संवाद