{"_id":"65833437d68cd85973077037","slug":"government-team-camped-in-health-department-started-audit-pilibhit-news-c-121-1-pbt1007-9570-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शासन की टीम ने स्वास्थ्य विभाग में जमाया डेरा, शुरू किया ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शासन की टीम ने स्वास्थ्य विभाग में जमाया डेरा, शुरू किया ऑडिट
Thu, 21 Dec 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग में ऑडिट के लिए शासन की दो सदस्यीय टीम जिले में आ चुकी है। महिला अस्पताल में ऑडिट बाद बुधवार को सीएमओ कार्यालय का ऑडिट शुरू कर दिया है। सुबह से देर शाम तक ऑडिट टीम विभागीय दस्तावेजों की जांच पड़ताल करती रही।
स्वास्थ्य विभाग के पास कितना बजट आया और किसमें कितना खर्च किया है आदि बिंदुओं की जांच की गई। यह टीम जिले में चार दिनों तक रहकर ऑडिट का कार्य करेंगी। सीएमओ कार्यालय के बाद मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल का ऑडिट करेंगी। ऑडिट टीम के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पहले से ही दस्तावेज दुरुस्त कर लिए थे।
इधर, ऑडिट टीम के आने से सीएमओ कार्यालय के बाबुओं में खलबली भी मची हुई है। टीम के लोग किस वर्ष का लेखा जोखा मांग लें इसको लेकर हर कोई परेशान दिख रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया ऑडिट को टीम जिले में आई है। वह अपने स्तर से जांच कर रही है। जांच में क्या देखा जा रहा इसकी जानकारी नहीं है। संवाद