फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl molested on the way, threatened if she protested

Pilibhit News: युवती से रास्ते में की छेड़खानी, विरोध करने पर धमकाया

Sat, 18 Jan 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 18 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Girl molested on the way, threatened if she protested
पीलीभीत। स्कूल जाते समय रास्ते में पीछा कर युवती पर बुरी नियत से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मामला जहानाबाद क्षेत्र का है। क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय वर्षीय पुत्री को क्षेत्र का ही एक युवक अक्सर परेशान करता है। स्कूल जाते समय आरोपी उसका पीछा कर बुरी नियत से छेड़खानी करता है। पुत्री के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे पुत्री काफी घबराई है। आरोपी की हरकतों का पता लगने पर परिजन भी परेशान हो गए। इसके बाद थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed