फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl and her family beaten up for protesting against molestation

Pilibhit News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और परिजनों को पीटा

Sun, 11 Feb 2024 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Girl and her family beaten up for protesting against molestation
बीसलपुर। एक गांव की युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर युवती, उसकी मां और अन्य परिजनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार को मोर सिंह उनके घर में घुस आया और पुत्री से छेड़खानी करने लगा। युवती की मां घर के बाहर धूप में बैठी थी। शोर सुनकर मां घर के अंदर पहुंची और युवक को ललकारा तो उसने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने युवती और उसकी मां को डंडे व धारदार हथियारों से वार करके घायल कर दिया।
विज्ञापन

बाद में युवती के पिता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर घर में घुसकर छेडख़ानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की मोरसिंह, संजय, सुरेंद्र और प्रमोद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed