{"_id":"5e95e5288ebc3e6fa2575fa0","slug":"gehun-pilibhit-news-bly4026758143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी अधूरी तैयारियों के बीच शुरु होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी अधूरी तैयारियों के बीच शुरु होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शासन के निर्देशानुसार गेहूं खरीद के लिए नामित क्रय एजेंसियां एक दिन पहले तक अपनी तैयारियों को अंतिम रूप नहीं दे सकीं। आधी अधूरी तैयारियों के बीच बुधवार से आठ एजेंसियों के सभी 124 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू होगी। क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, वारदाना नहीं पहुंचा। गेहूं खरीद में भी माफिया के पूरी तरह हावी रहने के आसार हैं।
शासन के निर्देश पर 15 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत 1925 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से जनपद के किसानों का गेहूं खरीदा जाना है। शासन ने 1.79 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए आठ क्रय एजेंसियों द्वारा 124 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सीजन शुरू होने के बाद किसान कंबाइन से अपना गेहूं कटवाकर आढ़तियों को सस्ते दामों में बेचने लगे हैं। प्राइवेट आढ़ती माफिया से मिलकर किसानों का गेहूं 1600 से 1700 रुपये क्विंटल के हिसाब से खरीदकर स्टॉक करने लगे हैं। पहले से ही बदहाल सरकारी सिस्टम कोरोना के लॉकडाउन की आड़ में अभी तो अपनी कमियों को छुपाने में लगा है। वहीं इस बार डर बढ़ गया है कि धान खरीद में भी माफिया हावी रहेंगे। पिछली बार अफसरों ने शाहजहांपुर के कटरा की फर्म को 150 क्रय केंद्रों के टेंडर दे दिए थे। तब माफिया ने बड़े पैमाने पर किसानों का सस्ते में धान खरीदकर उसे सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचकर करोड़ों का मुनाफा कमाया था। गेहूं खरीद में भी पहले से ही किसानों से सस्ता खरीदने के बाद उसका स्टॉक जमा करने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है।
नहीं दिखी तैयारी, कुछ ही जगह मिले बैनर
गेहूं खरीद को लेकर सभी क्रय केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया गया था, इसकेे बावजूद किसी भी एजेंसी की तैयारियां एक दिन पहले तक पूरी नहीं हो सकी। अधिकांश केंद्रों पर कर्मचारी स्टाफ, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, वारदाना नहीं पहुंचा। हालांकि कुछ केंद्रों पर गेहूं खरीद के बैनर जरूर टंगे दिखे। अधूरी तैयारियों के बीच बुधवार से किसानों का गेहूं खरीदने की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
आढ़तों पर सामाजिक दूरी व्यवस्था ठप
कोविड-19 को लेकर गेहूं खरीद से पूर्व प्रशासन ने सामाजिक दूरी व्यवस्था का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए बाकायदा कमेटी भी बनाई गई है। मंगलवार को गेहूं खरीद आढ़तों पर सामाजिक दूरी व्यवस्था पूरी तरह से ठप दिखी। लोग भीड़ लगाए खड़े रहे।
क्रय एजेंसियों के केंद्र
खाद्य विभाग - 13
पीसीएफ - 29
पीसीयू - 29
यूपीएसएस - 32
एसएफसी - 10
यूपी एग्रो - 03
कर्मचारी कल्याण निगम - 05
भारतीय खाद्य निगम - 03
शासन के निर्देश पर 15 अप्रैल से खरीद शुरू होगी। 124 क्रय केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक गेहूं की खरीद की जाएगी। केंद्र प्रभारियों को खरीद शुरू होने से पहले ही सामाजिक दूरी समेत अन्य सभी तैयारियां पूरी करने को निर्देशित किया गया है। -डॉ. अविनाश झा, डिप्टी आरएमओ
मंडी में आवक शुरू, अब तक 29872 क्विंटल खरीद
पीलीभीत। क्रय केंद्रों पर भले ही बुधवार से गेहूं खरीद शुरू होगी, लेकिन मंडी में पांच-छह दिन ही आढ़तियों ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। बुधवार को आढ़तियों ने करीब 4100 क्विंटल खरीद की। मंडी सचिव विजिन बालियान ने बताया कि आढ़तों पर अब 29872 क्विंटल खरीद हो चुकी है। आढ़ती सरकारी रेट से कम कीमत पर किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं।