फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gatka group showed amazing tricks in city kirtan

Pilibhit News: नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Mon, 10 Feb 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gatka group showed amazing tricks in city kirtan
माधोटांडा क्षेत्र में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद - फोटो : mathura
कलीनगर। रविवार को माधोटांडा क्षेत्र में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। बराही, केसपुर से होकर माधोटांडा कस्बे के रास्ते पुन: गुरुद्वारे पर जाकर कीर्तन का समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। गुरुद्वारे पर लंगर की व्यवस्था भी की गई।
रविवार को बराही गांव स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नानक सर बराही से अखंड पाठ के बाद सुबह नौ बजे नगर कीर्तन शुरू हुआ। इसके बाद बराही से बसंतपुर गुरुद्वारा के बाद परशुरामपुर गुरुद्वारा से होते हुए केसरपुर गुरुद्वारा पहुंचा। यहां कीर्तन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद कीर्तन उगनपुर गुरुद्वारा से होकर माधोटांडा कस्बे में होकर माधोटांडा गुरुद्वारे पहुंचा। कीर्तन पर जगह-जगह फूल बरसाए गए और स्वागत किया। गतका दल ने माधोटांडा कस्बे के मुख्य चौराहे पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। कीर्तन में पंच प्यारे सबसे आगे चल रहे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से गुरुदयाल सिंह, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कीर्तन में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। 11 फरवरी को धार्मिक दीवान सजेगा। जिसमें कीर्तन जत्था के भाई गुरमीत सिंह, कथा वाचक भाई सुखविंदर सिंह समेत कई प्रमुख गुरुद्वारों के ग्रंथी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

माधोटांडा क्षेत्र में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद

माधोटांडा क्षेत्र में नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed