फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ganna samiti

एसपी से मिले गन्ना समिति के संचालक

Sun, 28 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 28 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति के सामने टनकपुर मार्ग पर स्थित खाद गोदाम की जमीन से पड़ोस में बने  मैकूलाल अस्पताल की ओर से रास्ता बनाने का प्रयास किया गया था। मामला कोर्ट में होने के बाद इसमें कुछ दिनों पहले यह बात सामने आई कि तत्कालीन चेयरमैन विनोद कुमार ने अस्पताल के मालिक से समझौता कर कोर्ट में समझौता नामा पेश कर दिया जिसमें अस्पताल को रास्ता निकलने की अनुमति दी गई थी। इसकी जानकारी होने पर 16 जून को समिति पदाधिकारियों ने बैठक कर विरोध जताया था साथ ही पूर्व चेयरमैन के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी थी। शनिवार देरशाम रास्ता बनाने की संभावना पर बोर्ड के सदस्य पुन: एकत्र हो गए शाम को एडीएम से मिलकर शिकायत की थी। रविवार को चेयरमैन पति कुछ संचालकों एवं सचिव के साथ पुलिस अधीक्षक से मिले। संचालकों का कहना था कि अस्पताल के लोग जबरन रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिन्हें रोका जाना चाहिए साथ ही पूर्व चेयरमैन के खिलाफ दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। एसपी ने संचालकों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन ने भेजा नोटिस का जवाब
16 जून को बोर्ड से प्रस्ताव के बाद समिति सचिव ने पूर्व चेयरमैन को नोटिस भेजा था। इस पर पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार ने अपना जवाब समिति को भेज दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने एवं उनके पिता पोथीराम गंगवार ने चेयरमैन रहते समिति की सेवा की है वह इसकी संपत्ति को खुर्दबुर्द करने की सोच भी नहीं सकते। उन्हें समझौते का अधिकार नहीं है और न ही उन्होंने कोई समझौता किया है। जो समझौता नामा कोर्ट में लगाया गया है उसमें उनका फोटो लगाकर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


सवाल: तो क्या कोर्ट में पेश हुआ फर्जी समझौतानामा
जमीन विवाद को लेकर कोर्ट में चल रहे मुकदमे में जो समझौतानामा पेश किया है उसमें पूर्व चेयरमैन के फोटो व हस्ताक्षर को एक अधिवक्ता द्वारा प्रमाणित किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि यदि इस पर पूर्व चेयरमैन हस्ताक्षर नहीं हैं तो क्या इन्हें गलत तरीके से प्रमाणित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed