फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FSTP plant is down, filth is flowing into Devha river

Pilibhit News: एफएसटीपी प्लांट ठप, देवहा नदी में जा रही गंदगी

Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
FSTP plant is down, filth is flowing into Devha river
देवहा पुल के नीचे क्षतिग्रस्त पड़ा एफएसटीपी प्लांट।संवाद
पीलीभीत। शहर को स्वच्छ व प्रदूषण रहित बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये की लागत से बना फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) नौ माह से ठप पड़ा है। आवासीय और कॉमर्शियल भवन के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल व गंदे पानी के निस्तारण के लिए इस प्लांट को लगाया गया था। अब प्लांट की अधिकांश मशीनें खराब हो चुकी हैं। ऐसे में मल को नालों के जरिए देवहा नदी में बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका के 27 वार्ड हैं। करीब तीन लाख आबादी है। स्वच्छता का ध्यान रखते हुए आवासीय और कॉमर्शियल भवन के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल और गंदे पानी के निस्तारण के लिए वर्ष 2022 में एफएसटीपी को मंजूरी मिली थी। जल निगम ने शहर से सटे नौगवां पकड़िया क्षेत्र के देवहा पुल के निकट 5.21 करोड़ की लागत से इस प्लांट का निर्माण कराया।
विज्ञापन

प्लांट को नवंबर 2023 में नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया गया। करीब सात माह तक इसे चलाया गया। अब पिछले नौ माह से प्लांट ठप है। इसके पीछे जुलाई 2024 में आई बाढ़ से हुई तबाही को वजह बताया जा रहा है। प्लांट ठप होने से टैंकों से निकलने वाले मल को नदी में सीधे डाला जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार, समस्या जस की तस
जुलाई 2024 में आई बाढ़ के बाद देवहा नदी के उफनाने से प्लांट को नुकसान पहुंचा था। मशीनें खराब होने के साथ प्लांट तक जाने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया। विभाग का दावा है कि मरम्मत के लिए 51 लाख की धनराशि का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

0000
कंडम हो रहे प्लांट पर खड़े दो ट्रक
प्लांट का कार्य ठप होने से अव्यवस्थाएं हावी हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से प्लांट में खड़े दो ट्रक भी कंडम हो रहे हैं। ट्रकों की कोई देखरेख नहीं की जा रही है। लंबे समय से ट्रक को खुले में खड़ा किया गया है। मल आदि को नगर पालिका के छोटे वाहनों से ले जाकर नदी में बहाया जा रहा है।


0000
वर्जन
एफएसटीपी प्लांट के दोबारा से संचालन के लिए मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद मरम्मत कराकर प्लांट का दोबारा संचालन शुरू कराया जाएगा। - आशुतोष गुप्ता, प्रभारी ईओ नगर पालिका परिषद/ एसडीएम न्यायिक

देवहा पुल के नीचे क्षतिग्रस्त पड़ा एफएसटीपी प्लांट।संवाद

देवहा पुल के नीचे क्षतिग्रस्त पड़ा एफएसटीपी प्लांट।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed