{"_id":"639a2662f9a5900a7c6e7937","slug":"free-eye-operation-will-also-be-possible-in-private-hospitals-pilibhit-news-bly5068070178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा आंखों का निशुल्क ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा आंखों का निशुल्क ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों को अनुबंध से जोड़कर स्वास्थ्य विभाग कराएगा इलाज का भुगतान
अब तक शहर के तीन अस्पतालों में शुरू हो चुकी है यह सुविधा
पीलीभीत। सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीज आंखों का निशुल्क ऑपरेशन करा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों को अनुबंध पर जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। दृष्टिहीनता निवारण समिति के तहत निजी चिकित्सकों को जोड़कर विभागीय स्तर से खर्च का भुगतान कराया जाएगा।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि दिसंबर और जनवरी में आंखों के ऑपरेशन होते हैं। गरीब श्रेणी में आने वाले लोग इन दिनों ऑपरेशन के लिए आगे आते हैं। विभाग की ओर से जिला अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन किए जाते हैं, लेकिन इस बार निजी अस्पतालों में भी ऑपरेशन की सुविधा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दृष्टि निवारण समिति के तहत निजी अस्पताल को अनुबंध पर जोड़कर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। मरीज का डाटा विभाग के पास दर्ज रहेगा। निजी स्तर से इलाज मिलने के बाद विभाग द्वारा सरकारी दर पर अस्पतालों को भुगतान कर दिया जाएगा। अब तक तीन अस्पतालों को जोड़ा भी जा चुका है।
विज्ञापन
सीएचसी-पीएचसी में नेत्र शिविर का कराया जाएगा आयोजन
सीएमओ ने बताया कि गरीब लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए निजी अस्पतालों को जोड़ने के प्रयास तेज हैं। ऐेसे में सीएचसी और पीएचसी में भी शिविर लगाए जाएंगे।