{"_id":"66a96fb5414eb947cc0fcec7","slug":"four-out-of-five-health-atms-are-gathering-dust-due-to-lack-of-technicians-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120253-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तकनीशियनों के अभाव में धूल फांक रहे पांच में से चार हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तकनीशियनों के अभाव में धूल फांक रहे पांच में से चार हेल्थ एटीएम
विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी में लगा हैल्थ एटीएम।संवाद
पीलीभीत। पांच में से चार हेल्थ एटीएम के बंद होने से मरीजों को सस्ती जांचों के लिए भटकना पड़ रहा है। मरीजों को जांच के लिए अस्पताल में लाइन नहीं लगानी पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधायकों ने अपनी निधि से हेल्थ एटीएम लगवाए थे। बाद में कुछ दिन चलने के बाद पांच में से चार हेल्थ एटीएम तकनीशियनों के अभाव में बंद हो गए। फिलहाल बरखेड़ा में ही एकमात्र हेल्थ एटीएम चल रहा है।
विधायकों ने अपनी निधि से करीब 20 लाख रुपये खर्च कर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, पूरनपुर, बीसलपुर और बरखेड़ा में हेल्थ एटीएम लगवाए थे। उस समय एटीएम लगाने के साथ ही तकनीशियन भी भेजे गए थे।
कुछ समय तक तो जिला अस्पताल प्रबंधन की देखरेख में काम हुआ। जांच रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाने लगीं। इससे मरीजों को अनावश्यक भागदौड़ और महंगी जांचों से छुटकारा मिलने लगा। बाद में बरखेड़ा के अलावा अन्य हेल्थ एटीएम के तकनीशियनों की तैनाती कहीं और कर दी गई। तब से चार हेल्थ एटीएम शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हेल्थ एटीएम से पूरे शरीर की स्क्रीनिंग के साथ ही एक बार लिए गए रक्त के नमूने से कई जांचें हो सकती हैं। फिलहाल कई बार पत्राचार करने के बाद भी तकनीशियन की तैनाती नहीं हो सकी है।
-
हेल्थ एटीएम से ये होती हैं जांचें
हेल्थ एटीएम से शरीर की स्क्रीनिंग, बल्ड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फेट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट के अलावा ग्लूकोज, हिमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, चिकनगुनिया, यूरिन, गर्भावस्था, टायफाइड, एचआईवी, ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी समेत 50 से अधिक जांचें हो सकती हैं।
-
एक हेल्थ एटीएम की कीमत है 4.19 लाख रुपये
जिले में लगे पांच हेल्थ एटीएम पर 20 लाख से अधिक का खर्च आया था। एक एटीएम की कीमत 4.19 लाख रुपये आई थी। अब बंद पड़े हेल्थ एटीएम की दुर्दशा की ओर माननीयों का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
--
हेल्थ एटीएम बंद पड़ा है। इसकी मेरे पास कोई जानकारी है। इसे दिखाकर कारण पूछताछ की जाएगी।
- विवेक वर्मा, विधायक, बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र
--
जिले में लगे सभी हेल्थ एटीएम की जांच कराई जाएगी। अगर कोई समस्या होगी तो उसको दिखाकर ठीक कराया जाएगा।
- डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ