फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four cases filed for tampering with CM Yogi photo in Pilibhit

Pilibhit: सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़ करने के मामले में चार मुकदमे दर्ज, अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 07:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Sep 2025 07:32 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी की फोटो से छेड़छाड़ और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले सामने आए हैं। इस संबंधित सुनगढ़ी, कोतवाली, पूरनपुर, जहानाबाद थाने में मामले दर्ज कराए गए हैं। 

विज्ञापन
Four cases filed for tampering with CM Yogi photo in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। आपत्तिजनक पोस्ट मामले में सुनगढ़ी, कोतवाली, जहानाबाद और पूरनपुर कोतवाली में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है। उधर, डीएम के साथ बैठक में जिले के जन-प्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को उठाया और रोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर कमालू निवासी कमलेश कुमार ने गांव के ही नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नाजिम ने मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी ऋषिकांत कनौजिया ने मुजम्मिल खान नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


वहीं, थाना जहानाबाद के उप निरीक्षक राकेश कुमार गौतम ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम शाही निवासी मोहम्मद वारिश के खिलाफ मुख्यमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी में मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल करने पर रिपोर्ट
पूरनपुर में मुख्यमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक पर पोस्ट करना मोहल्ला रजागंज देहात के जमालुद्दीन को महंगा पड़ गया। नगर चौकी इंचार्ज ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल की गई पोस्ट की जांच की गई। इसमें जमालुद्दीन की ओर से फेसबुक पर मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो वायरल करना पाया गया। कोतवाल पवन कुमार यादव ने बताया कि मामले में नगर चौकी इंचार्ज की ओर से जमालुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार
बरखेड़ा में भाजपा के ब्लॉक महामंत्री वीरेंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि क्षेत्र के गांव परेई निवासी आमिर अंसारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो व नाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आपत्तिजनक पोस्ट को हटा दिया गया। 

बैठक में उठा मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ का मुद्दा
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री की फोटो के साथ की गई छेड़छाड़ का मुद्दा उठा। डीएम ने मुख्यमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed