फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four accused nabbed while laying traps for hunting.

Pilibhit News: शिकार के लिए जाल बिछाते चार आरोपी दबोचे

Sat, 08 Aug 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four accused nabbed while laying traps for hunting.
वन्यजीवों के शिकार की तैयारी के आरोप में पकड़े गए युवक। स्रोत- वन विभाग
पूरनपुर। हरिपुर रेंज के जंगल में वन्यजीवों के शिकार की तैयारी कर रहे चार लोगों को रेंज की टीम ने शुक्रवार सुबह रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी जंगल के भीतर शिकार के लिए जाल बिछा रहे थे। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


हरिपुर रेंज की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल के भीतर प्रवेश कर वन्यजीवों का शिकार करने के उद्देश्य से जाल लगा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रेंजर सहीर अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत राय, असीत ढाली, विधुत शील और अमित सरकार के रूप में हुई है। चारों चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी के निवासी हैं।
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि आरोपी जंगल में वन्यजीवों का शिकार करने के लिए जाल बिछा रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से बरामद सामग्री को भी कब्जे में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed