फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest department in action

वन चौकी के रास्ते ट्रैक्टर निकालने के मामले में ग्रामीणों पर कसा शिकंजा

Wed, 06 May 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Forest department in action
माधोटांडा। नौजल्हा वन चौकी के रास्ते ट्रैक्टर निकालने को लेकर वनकर्मियों और ग्रामीणों के बीच एक दिन पूर्व हुए विवाद मामले में वन विभाग की ओर से ग्रामीणों पर कार्रवाई की गई है। वन दरोगा रघुवीर सिंह की ओर से सात नामजद और बाकी अज्ञात ग्रामीणों पर केस काटा गया है। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

बराही रेंज की वन चौकी नौजल्हा जंगल सीमा से सटे इलाके में है। रविवार शाम चौकी के रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर ग्रामीणों और वनकर्मियों में विवाद हो गया था। इसकी जानकारी होने के बाद रमनगरा चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामला सुलझा दिया था। सोमवार को ट्रैक्टर चालक ने वनकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी, जबकि वन चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने भी 15 लोगों पर कार्रवाई को तहरीर दी थी। इन दोनों तहरीरों की पुलिस अभी जांच कर रही है। किसी की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मगर वन विभाग ने अपने स्तर से ग्रामीणों पर शिकंजा कसा है। बराही रेंजर डीके गोयल ने बताया कि चौकी का घेराव कर अभद्र भाषा का प्रयोग ग्रामीणों ने किया था। इसमें नौजल्हा निवासी ज्योतिष बैरागी, रवि बैरागी, दिलीप बैरागी, अक्षय मजूमदार, पंचा मजूमदार, सौरव बैरागी, रमेश बैरागी और आठ अज्ञात पर विभागीय केस काटा गया है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र से किसी को निकलने की इजाजत नहीं है। उधर, थाना प्रभारी शहरोज अनवर ने बताया कि दोनों तहरीरों पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed