{"_id":"64d91c2fa3922a23c9013704","slug":"for-the-sake-of-dowry-the-newly-married-woman-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2663-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की खातिर नवविवाहिता की पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की खातिर नवविवाहिता की पीटकर घर से निकाला
Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये और सामान की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता के पिता ने घुंघचाई पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शाहजहांपुर के थाना बंडा के गंव मानपुर पिपरिया निवासी शिवनंदन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रूबी की शादी तीन महीना पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज में पांच लाख रुपये और अन्य सामान की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 10 अगस्त को उसे घर से निकाल दिया। एसओ मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।