फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Follower committed suicide in Pilibhit Kotwali

Pilibhit News: कोतवाली में फॉलोवर ने की आत्महत्या, बैरक के दरवाजे पर फंदे से लटका मिला शव

Mon, 05 Aug 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 12:50 PM IST
सार

पीलीभीत की शहर कोतवाली में फॉलोवर ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पुलिसकर्मियों ने उसका शव बैरक के दरवाजे पर फंदे से लटका मिला। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Follower committed suicide in Pilibhit Kotwali
कोतवाली परिसर में खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत की शहर कोतवाली में तैनात फॉलोवर का शव सोमवार को बैरक के दरवाजे पर फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सीओ सिटी की मौजूदगी में पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। 

विज्ञापन


कोतवाली में तैनात फॉलोवर राम अवतार (40) पुत्र एवरन सिंह मूल रूप से बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के गांव बिजामो का रहने वाला था। रविवार की रात में उसने आत्महत्या कर ली। सोमवार को सुबह पुलिसकर्मियों ने फॉलोवर का शव लटका देखा तो कोतवाली में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। शहर कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राम अवतार ने आत्महत्या क्यों की है, इसका जांच कराई जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed