फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Couple dies in capital after sending children to school; husband found hanging, wife's body discovered on

यूपी: राजधानी में बेटे-बेटी को स्कूल भेजने के बाद दंपती की मौत, फंदे से लटका पति, पत्नी की लाश चारपाई में मिली

Tue, 15 Sep 2026 05:05 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 15 Sep 2026 05:05 PM IST
सार

लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का शव फंदे से लटका और पत्नी का शव चारपाई पर मिला। पुलिस को शुरुआती जांच में पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका है। गृह कलह को संभावित कारण मानकर जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: Couple dies in capital after sending children to school; husband found hanging, wife's body discovered on
पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बख्शी का तालाब के मदारीपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 35 वर्षीय आशीष प्रजापति और उसकी 30 वर्षीय पत्नी क्षमता प्रजापति घर के कमरे में मृत मिले। बताया जा रहा है कि दंपती ने अपने बेटे और बेटी को स्कूल भेजने के बाद यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी बख्शी का तालाब के साथ पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन


पत्नी का शव चारपाई पर, पति फंदे से लटका मिला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला का शव चारपाई पर मिला, जबकि आशीष का शव फंदे से लटका हुआ था। इसी आधार पर पुलिस सूत्रों ने आशंका जताई है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं बताया गया है। मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

विज्ञापन

गृह कलह को बताया जा रहा प्रारंभिक कारण

प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे गृह कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम की जांच और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed