फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fog returns... Terai shivers in cold wind, speed of vehicles slows down

Pilibhit News: कोहरे की वापसी... सर्द हवा से कंपकंपाई तराई, वाहनों की रफ्तार थमी

Sun, 08 Dec 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fog returns... Terai shivers in cold wind, speed of vehicles slows down
पीलीभीत में शनिवार की सुबह छाया कोहरा।संवाद
पीलीभीत। करीब 10 दिन बाद शनिवार को कोहरे ने फिर तराई को अपने आगोश में ले लिया। सुबह नौ बजे तक जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। वहीं कोहरे ने वाहनों की रफ्तार भी थाम दी। इसके बाद धूप खिली, लेकिन सर्द हवा ने लोगों को कंपकंपा दिया। दिन भर ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में ठंड का असर प्रतिदिन बढ़ने लगा है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को ठंड का अधिक अहसास हुआ। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया और सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर किया। हालांकि सूर्य की किरणों से कोहरे की चादर ज्यादा देर तक रुक नहीं सकी। सुबह आठ बजे दृश्यता 40 से 50 मीटर रही।
विज्ञापन

इसके बाद धूप खिल आई। मगर सर्द हवा चलने से गलन बनी रही। शाम होते ही ठंड का असर फिर बढ़ गया। इससे सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बाइक सवार गर्म कपड़े पहनने के साथ ही धीमी गति से जाते नजर आए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 22.7 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 23.7 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक तापमान से होगा फसलों को फायदा
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि कोहरे और तापमान का गिरना रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद है। अगर सर्दी न हुई तो गेहूं और अन्य फसलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा। बताया कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहना ही फसलों के लिए लाभकारी है।

सर्दी में रखें सेहत का खास ख्याल
बदलते मौसम में खुद की सेहत का खास का ख्याल रखने की जरूरत है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि बाहर निकलने पर ऊनी कपड़े जरूरी पहनें। टोपी या मफलर से कान व सिर ढक कर रखें। गर्म पानी का सेवन करें। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर सचेत रहें।

पीलीभीत में शनिवार की सुबह छाया कोहरा।संवाद

पीलीभीत में शनिवार की सुबह छाया कोहरा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed